Rajasthan Politics: खाली हुई राज्यसभा सीट पर भाजपा खेलेगी दाव, इन नेताओं को उतार सकती हैं मैदान में
- byShiv
- 09 Aug, 2024
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के दौरान देश में कई राज्यसभा सीटे भी खाली हुई हैं और इस स्थिति में अब उपचुनावों की घोषणा भी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने राजस्थान में भी खाली हुई राज्यसभा की एक सीट को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह सीट कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हो गई है। इसके चलते 3 सितंबर को राज्यसभा सीट के लिए उप चुनाव होना है।

शुरू हुई तैयारिया
वहीं चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वैसे यह सीट 100 प्रतिशत भाजपा के खाते में जाएगी ऐसे में भाजपा ही अब ऐसे नेताओं को सर्च कर रही हैं जो इस सीट पर फिट बैठता हो। कांग्रेस इस सीट के लिए ज्यादा जोर आजमाइश भी नहीं करेगी और हो सकता हैं की उम्मीदवार ही ना उतारे। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से कौन-कौन उम्मीदवार हो सकते हैं? इसको लेकर सियासी कयास तेज हो गए हैं।

किसके नाम की चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में बीजेपी के कई नामों को लेकर चर्चा है। इधर, बीजेपी की तरफ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ का नाम काफी सुर्खियों में चल रहा है। केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट को लेकर माना जा रहा है कि संख्या बल के आधार पर बीजेपी की जीत तय है। ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम भी आगे है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया गया। इसके कारण जाट समाज में नाराजगी भी देखी गई। वहीं राजेंद्र राठौड़ का नाम भी चर्चा में शामिल हो चुका है। हालांकि राठौड़ पिछले विधानसभा चुनाव में चूरू की तारानगर विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं।
pc- hindustan, navbharat, ndtv raj





