Rajasthan Politics: दीया कुमारी का बड़ा बयान, कांग्रेस ने प्रदेश को डुबोया कर्ज में, अब डबल इंजन की सरकार उतारेगी
- byShiv
- 01 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार का बजट सत्र चल रहा है ओर ऐसे में प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बजट पर रिप्लाई के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया लेकिन अब भाजपा सरकार कर्ज उतारेगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अपने संबोधन के दौरान दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में हर व्यक्ति पर एक लाख रुपए का कर्ज चढा दिया है।
इसके साथ ही दीया कुमारी ने आगे कहा कि अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जो कांग्रेस राज का कर्ज उतारेंगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का बजट पूरी तरह से संतुलित और राज्य को विकास की राह पर ले जाने वाला है। अपने संबोधन में दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार पर झूठे आरोप लगाए।
दीया कुमारी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पहले साल की तुलना भाजपा सरकार के पहले साल के कार्यकाल से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में केवल घोषणाएं हुआ करती थी लेकिन भाजपा शासन में धरातल पर काम हो रहे हैं।
pc- rajasthanchowk.com