Rajasthan Politics: डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- मित्रों के लिए वसूली मॉडल किया शुरू

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा की सरकार पर एक बार फिर से राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने निशाना साधा है। साथ ही साथ बड़ी बात भी बोल दी है। उन्होंने अडानी को लेकर भी निशाना साधा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अगले महीने से प्रदेश के लोगों का बिजली का बिल ज्यादा आएगा। डिस्काम की ओर से फ्यूल सरचार्ज के माध्यम से अब 5 हजार करोड़ की वसूली करने की तैयारी कर ली है।

इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अब ट्वीट किया कि चूंकि ‘अडानी पावर’ को पैसा पहुंचाना है इसलिए भाजपा सरकार जनता की जेब काटकर 5 हजार करोड़ की वसूली करेगी। डोटासरा ने इस ट्वीट के माध्यम से बताया कि 5 साल तक 7 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली होगी।

1 साल तक फ्यूल सरचार्ज में 13 पैसे प्रति यूनिट वसूलेगी। हर महीने बेस फ्यूल सरचार्ज में 3 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी (कुल 57 पैसे प्रति यूनिट) के साथ वसूली करेगी। जबकि कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत प्रदान करने के लिए हर कैटेगरी के कंज्यूमर्स को 200 यूनिट बिजली फ्री और फ्यूल सरचार्ज माफ किया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही ‘मित्रों’ के लिए वसूली मॉडल शुरू कर दिया।

pc- ndtv raj