Rajasthan Politics: अशोक गहलोत की ये बात सुन भाजपा वालों को भी आ जाएगा पसीना, कह दिया कुछ ऐसा

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का मौसम चल रहा हैं और आज इस मौसम में चुनावी वोटिंग हो रही है। जी हां लोकसभा चुनावों के लिए आज पांचवे चरण में वोटिंग चल रही है। ऐसे में नेताओं का प्रचार प्रसार अब छटें चरण के लिए शुरू हो चुका है और उसके साथ ही आरोप प्रत्याारोप का दौर भी। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जनता खुद एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने पांचवें चरण के पहले पीएम मोदी और भाजपा को निशाने पर लिया है। 

क्या कहा अशोक गहलोत ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि हर चरण के साथ ही एनडीए की हालात गंभीर हो रही है। इसकी शुरुआत राजस्थान से हुई जहां पहले ही चरण में जनता ने सबक सिखाने की शुरुआत की। उन्होंने यह दावा किया कि बीजेपी को 200 से भी कम सीटें आएंगी। अशोक गहलोते अमेठी में थे जहां वह कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा कर रहे थे। 

क्या लिखा हैं गहलोत ने
अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, लोकसभा चुनाव में बने माहौल को देखकर लग रहा है कि अब जनता खुद एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। भले ही दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य ब्रिटेन का शासन रहा हो, भारत की जनता ने कभी भी तानाशाही और अहंकार को पसंद नहीं किया और उसके खिलाफ हमेशा उठ खड़ी हुई। चुनावों के दौरान राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मैंने यह माहौल महसूस किया है।

pc- amar ujala,indianexpress.com, ndtv raj