Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे ने किसके लिए कह दिया की जैसा बोओगे-वैसा काटोगे, जान ले आप भी....
- byShiv
- 17 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक दिन पूर्व ही वो ट्रेन से यात्रा करती नजर आई थी तो अब वो एक फिर से नेताओं पर तंस कसती दिखी है। जी हां उन्होंने इशारों में वर्तमान राजनीति और राजनेताओं पर तंज कसा है। हालांकि नाम किसी का भी नहीं लिया है। वहीं अब उनका एक बयान सियासत से जोड़ा जा रहा है। वसुंधरा राजे शुक्रवार को उदयपुर में ऋषभदेव मंदिर में जैन संत आचार्य पुलक सागर जी महाराज के ज्ञान गंगा महोत्सव में शामिल हुई थी।

इशारों इशारों में साधा निशाना
वसुंधरा राजे ने कहा, जैन धर्म का सिद्धांत जीओ और जीने दो है, लेकिन कई लोगों ने इसे उलट दिया है। जीओ और जीने मत दो यानी ख़ुद तो जीओ, लेकिन दूसरों को जीने मत दो। ऐसा करने वाले भले ही थोड़े समय खुश हो जाये, पर वे हमेशा सुखी नहीं रह सकते। क्योंकि जैसा बोओगे-वैसा काटोगे। वसुंधरा राजे ने कहा, जैन धर्म का मूल सिद्धांत है हिंसा रहित जीवन, लेकिन हिंसा की परिभाषा सिर्फ़ हथियार से हिंसा करना या किसी को मारना-पीटना ही नहीं, किसी का दिल दुखाना, किसी का दिल तोड़ना, किसी की आत्मा को सताना भी है। राजनीति में सबसे बड़ी धन दौलत जनता का प्यार है, जो मुझे निरंतर मिल रहा है।

शुरू हुई सियासी चर्चा
वहीं अब वुसंधरा राजे के इस संबोधन के बाद से राजस्थान में सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर वसुंधरा राजे ने किसे इशारों-इशारों में घमंड चूर-चूर हो जाए.. और जो बोओगे वैसा काटोगे कहा है। बता दें की वसुंधरा राजे को जब से सीएम नहीं बनाया गया है तब से वो नाराज है। अब तक कई पार्टी कार्यक्रमों में भी वो नहीं पहुंची थी तो लोकसभा चुनाव में बेटे की सीट के अलावा उन्होंने कही पर प्रचार प्रसार भी नहीं किया था।
pc- zee business,www.moneycontrol.com, quora.com