Rajasthan Politics: विधानसभा उपचुनावों से पहले एक्टिव हुई पूर्व सीएम राजे, पार्टी को लेकर बोल दी यह बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दिपावली के बाद छह सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर से प्रदेश में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने एक बार फिर से कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी सरकार को लेकर बड़ी बात भी कही है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट किया कि राजस्थान प्रदेश संतों के सत्कर्मों से पवित्र हुआ है और आज भी इनके विचार व सिद्धांतों से प्रेरित होकर जनमानस में लोकसेवा की भावना जागृत होती है। संतों एवं महापुरुषों के प्रति गहरी आस्था को देखते हुए हमारी भाजपा सरकार ने प्रदेशभर में महापुरुषों के पैनोरमा बनवाए थे। 

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस संबंध में आगे कहा कि मुझे खुशी है कि यह पैनोरमा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने तथा हमारी आने वाली पीढिय़ों तक उनका संदेश पहुंचाने का काम करेंगे। भगवान श्री देवनारायण जी की भादवी छठ पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

pc-aaj tak