Rajasthan Politics: क्या राजस्थान बीजेपी संगठन में होने वाला है फेरबदल? मदन राठौड़ ने किया ये खुलासा

PC: rajasthan.ndtv

राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "अभी संगठन पर्व चल रहा है। चुनाव प्रक्रिया है। बूथ के चुनाव हो रहे हैं। अभी तक 36 हजार बूथ के चुनाव हो गए हैं। अभी और र‍िपोर्ट्स आ रही हैं। 28 द‍िसंबर तक पूरा कर लेंगे। उसके बद मंडल के चुनाव होंगे।  5-7 जनवरी तक ज‍िलाध्‍यक्ष के चुनाव होंगे। इसके बाद हो सकता है जनवरी में प्रदेश अध्‍यक्ष के चुनाव हो जाए, उसके बाद फरवरी में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव होंगे। यह हमारी सतत प्रक्रिया है. चुनाव होंगे. संगठन चुनाव प्रक्रिया से गुजरेगी।"

भाजपा ने किया बूथ समितियों का गठन

भाजपा ने बूथ समितियों का गठन पहले ही कर दिया है। प्रत्येक बूथ समिति में 11 सदस्य हैं। राजस्थान में बूथों की संख्या 51,735 से बढ़कर 52,177 हो गई है। इनमें से 41,199 बूथों पर समितियों का गठन हो चुका है। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया ने मीडिया को बताया कि कुछ बूथों का गठन होने में चुनौतियां आ रही हैं। शेष बूथों पर प्रक्रिया पूरी करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दो दिन का समय दिया गया है।

44 जिलों में चुनाव अधिकारी नियुक्त

पंचारिया ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी 44 जिलों में चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके बाद व‍िधानसभा क्षेत्रवार चुनाव अध‍िकारी बनाए। शक्‍त‍ि केंद्र में संगठन पर्व सहयोगी तय क‍िए। चुनाव दस्तावेजीकरण प्रक्रिया के तहत बूथ समिति बैठकों की तस्वीरें केंद्रीय संगठन को भेजी जा रही हैं।

आगामी विधानसभा एवं संसदीय चुनावों पर फोकस

इन संगठनात्मक चुनावों के माध्यम से भाजपा अपना आधार मजबूत करने का काम कर रही है। पार्टी आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों एवं 2029 के आम चुनावों की तैयारी में जुटी है। पंचारिया ने बताया कि मंडल एवं जिला अध्यक्षों के चुनाव ऐसे व्यक्तियों के चयन पर केंद्रित हैं जो आगामी चुनावों में पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे एवं योगदान देंगे।