Rajasthan Politics: जूली का सीएम शर्मा पर निशाना, दिल्ली में जो पर्ची शाह ने दी वहीं मुख्यमंत्री ने यहा पढ़ी
- byShiv
- 25 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली से जयपुर लौटे और एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंा के बाद सीएम शर्मा कांग्रेस के निशाने पर आ गए। जी हां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया और कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर गए, जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह, जिन्होंने बाबा साहेब के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी की और जिनकी वजह से 1 साल पूर्व पर्ची से भजनलाल जी मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने उनको फिर एक पर्ची दी, और कहा कि आपको राजस्थान में जाकर मुझे डिफेंड करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी है।
क्या कहा जूली ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने वही बातें बोलीं जो बातें अमित शाह ने संसद में बोली थीं। मुख्यमंत्री जी आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया, राहुल गांधी जी ने सांसदों को धक्का मारा, कांग्रेस पार्टी को सत्ता की लोलुपता है। इसके बाद जूली ने लिखा मुख्यमंत्री जी ...कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब का अपमान नहीं किया। कांग्रेस हमेशा बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चली है और आगे भी चलती रहेगी।
कांग्रेस 70 सालों से रही सत्ता में
जूली ने कहा कि सीएम कह रहे थे कि कांग्रेस को सत्ता की लोलुपता है। मुख्यमंत्री जी, मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहता हूं कि कांग्रेस 70 सालों तक सत्ता में ही रही है। कांग्रेस ने कभी भी सत्ता की लोलुपता नहीं दिखाई। सत्ता की लोलुपता तो भाजपा ने दिखाई है, जहां पूरे देश के अंदर चुने हुए मुख्यमंत्रियों और सरकारों को अपने धनबल और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके गिराने का काम किया है।
pc- inkhabar rajasthan