Rajasthan Politics: बीजेपी कार्यालय में लात घूंसा प्रकरण, मोर्चा के महामंत्री को हटाया गया पद से
- byShiv
- 28 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया और वो भी प्रदेशाध्यक्ष के सामने। इसकी वजह से पार्टी नेताओं की खूब किरकिरी हुई। पार्टी मुख्यालय में चले लात घूसे दिनभर चर्चा का विषय बने रहे। पूरा घटनाक्रम मदन राठौड़ की आंखों के सामने हुआ।
इस झगड़े की वजह से प्रदेशाध्यक्ष काफी नाराज हुए। उन्होंने अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीन खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी पिछले कई वर्षों से संगठन में सक्रिय हैं।
करीब साल भर पहले उन्हें मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मोर्चा की अहम बैठक में गुरुवार 27 फरवरी दोपहर को सभी पदाधिकारी बीजेपी मुख्यालय में थे। बैठक के बाद प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का अभिनन्दन समारोह होना था। अभिनंदन समारोह में जयपुर के रामगंज निवासी जैकी ने मदन राठौड़ की अगवानी की। जैकी ही उन्हें मंच के ऊपर तक लेकर आए थे। बाद में जब जैकी ने कुर्सी खींचकर बैठने की कोशिश की तो महामंत्री जावेद कुरैशी ने धक्का मार दिया। इसके बाद जावेद और जैकी उलझ पड़े।
pc- actionindialive.com