Rajasthan Politics: महाकुंभ पर आपस में भिड़े मंत्री खर्रा और कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, बोल दिया एक दूसरे को....
- byShiv
- 31 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ पर राजनीति शुरू हो चुकी है। इस मामले पऱ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी को घेरा है। इसके बाद भजनलाल सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी पलटवार किया और उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से माफी मांगने की भी बात कह दी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो खर्रा ने कहा, सिस्टम का गुड़-गोबर करने वाली कांग्रेस के मुंह से गुड गवर्नेंस की बातें अशोभनीय हैं।
क्या कहा मंत्री खर्रा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खर्रा ने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों को भूलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को महाकुंभ पर बोलने से पहले माफी मांगनी चाहिए, नगरीय विकास राज्यमंत्री ने कहा कि झूठ और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली इस कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और घोटालों की सारी हदें पार कर दी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों के कुंभ में जाने की खबरों पर बयान दिया था, डोटासरा ने कहा था, यह मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि आस्था का विषय है।
क्या कहा डोटासरा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने कहा कि जाने वाले तो बिना चर्चा के जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक रमिला खड़िया जाकर आई हैं, भाजपा वाले कुंभ स्नान नहीं, बल्कि रील बनाने जा रहे हैं, इनकी रील बनाने के चक्कर में लोग मर गए हैं। खर्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने आपत्तिजनक बयानबाजी से करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाई है।
pc- rajasthanchowk.com,ndtv raj