Rajasthan Politics: 900 करोड़ के संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को क्लीन चिट, लेकिन गहलोत की मुश्किले बढ़ना तय

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले अशोक गहलोत जिस मुद्दे को उठा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को निशाना बनाते थे, उसमें अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। जी हां करीब 900 करोड़ के संजीवनी घोटाले में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को क्लीन चिट मल गई है। वहीं क्लीन चिट के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, आज सत्य की जीत हुई है। किसी भी सत्य को झूठ के आडंबर से बहुत दिन तक ढंका नहीं जा सकता है।

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जोधपुर सांसद ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बिना उनपर तीखा हमला भी किया। मंत्री ने कहा कि पुत्र मोह में मुझ पर झूठे आरोप लगाने वालों के चेहरे पर आज अदालत के फैसले से तमाचा लगा है। संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव प्रकरण मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत को क्लीन चिट मिलने के बाद अब इस फैसले पर सियासी चर्चा हो रही है।

क्या गहलोत पर पड़ेगा असर
इस फैसले के सियासी मायने भी निकाले जा रहे है। राजनीतिक मामलों के जानकारों के अनुसार शेखावत को मिली क्लीन चिट गहलोत की मुश्किलें बढ़ा सकती है। संजीवनी केस में गजेंद्र सिंह शेखावत निर्दाेष साबित हुए है। मामला यहां तक बढ़ा कि गजेंद्र सिंह शेखावत को अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस करना पड़ा। जानकारों का मानना है कि अब इस मामले में शेखावत के निर्दाेष साबित होना आरोप लगाने वालों के लिए बड़े धक्के जैसा है। साथ ही इस मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद शेखावत का गहलोत के खिलाफ किया मानहानि का केस भी काफी मजबूत हो जाएगा।

pc- news18hindi,telegraphindia.com, indianexpress.com