Rajasthan Politics: बिना सूचना के भाजपा कार्यालय पहुंची वसुंधरा राजे, देखते ही कुछ नेताओं के उतर गए मुंह, जाते जाते बोल गई कुछ ऐसा की.....

इंटरनेट डेस्क। वसुंधरा राजे बहुत दिनों के बाद रविवार को बीजेपी मुख्यालय जयपुर पहुंचीं और कुछ देर के लिए रूककर उपचुनाव में विजयी 5 विधायकों को बधाई दी। इसके बाद अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं। उनके आने की पहले से कोई सूचना नहीं थीं, इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीजेपी मुख्यायल में मौजूद नहीं थे।     

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी मुख्यालय से निकलते समय मीडिया से बातचीत की और वसुंधरा राजे ने उप-चुनाव में पार्टी के शानदार जीत पर प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे शीर्ष नेतृत्व, सीएम भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

जिन्होंने उप-चुनाव में इतनी शानदार जीत हासिल की है, मुझे पूरा वश्विास है कि वे इसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी को नए तरीके के आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बता दें कि राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट शनिवार को जारी हुआ था। इस चुनाव में भाजपा को 7 में से 5 सीटों पर जीत मिली है।

PC- india today