Rajasthan Politics: भाजपा के इन दिग्गज नेताओं को अब मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी, पार्टी कर रही अब ये प्लानिंग

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं और उसके साथ ही अब भाजपा को राजस्थान से जीस जीत की उम्मीद थी वो इस बार मिल नहीं पाई है। भाजपा का राजस्थान में मिशन 25 फेल हो गया है। बता दें की वैसे भाजपा के नेताओं को उम्मीद थी की पार्टी इस बार भी हैट्रिक पूरी करेगी, लेकिन भाजपा को सफलता नहीं मिली। भाजपा को इस बार राजस्थान में केवल 14 सीटों पर जीत मिली है और इंडिया गठबंधन को 11 सीटे मिली है। लेकिन फिर भी भाजपा के चार सांसद यहां से केंद्र में मंत्री बन चुके हैं, लेकिन अब बाकी बड़े सांसादों को पार्टी क्या जिम्मेदारी देगी ये बड़ी बात हैं।

चार सांसद बने मंत्री
बता दें की राजस्थान के 4 सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है, जिनमें से दो कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार और एक राज्यमंत्री बने हैं। 4 बड़ी जातियों को यहां पर साधा गया है। इसके बाद अब राजस्थान के कई सांसद ऐसे हैं जिनके लिए अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं।

इन चार नामों पर चर्चा तेज
बता दें चार सांसद ऐसे हैं जिनके नाम की चर्चा इस समय सबसे ज्यादा है। जिनमें ओम बिरला, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी और पांच बार के सांसद दुष्यंत सिंह को लेकर चर्चाएं तेज है।

इन 2 दिग्गजों का क्या होगा
वैसे भाजपा के इस बार दो दिग्गजों को विधानसभा चुनावों में सफलता नहीं मिल पाई थी तो अंदाजा लगाया जा रहा था की उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। लेकिन वो भी नहीं हुआ। ऐसे में डॉ. सतीश पूनियां को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके साथ ही राजेंद्र राठौड़ को लेकर भी इसी तरह की चर्चा है।

ओम बिरला का क्या होगा
वहीं कोटा से लगातार तीन बार के सांसद ओम बिरला को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं। चर्चा यह हैं की इस बार भाजपा का उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वो 17वीं लोकसभा के स्पीकर भी रह चुके है। 

pc- tv9, mahanagar times, abp news,india tv hindi