Rajasthan Politics: अब आगे क्या होगा गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा के साथ, हो सकती हैं उनकी फिर से....
- byShiv
- 26 Nov, 2024
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान फोन टेपिंग प्रकरण में अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया और उसके कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत छोड़ दिया। बता दें कि राजस्थान फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कई बार पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर बुलाया था। पहले उनकी गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी थी, जिसमें खुद लोकेश शर्मा ने अपनी याचिका वापस ले ली थी।
गिरफ्तारी की खबरों के बीच पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा का पहला बयान सामने आया है। लोकेश शर्मा ने कहा कि हमने अग्रिम जमानत ले रखी थी, यह पुलिस की प्रक्रिया है, पूछताछ में हम लगातार सहयोग कर रहे हैं।
बता दें कि बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दी थी जिस पर मामला दर्ज हुआ था। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है, लोकेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ही फोन टैपिंग की सीडी को मीडिया में बंटवाया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर 25 मार्च 2021 को लोकेश शर्मा के खिलाफ आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और गैरकानूनी तरीके से बातचीत को रिकॉर्ड करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
PC- news tak






