Rajasthan News
Rajasthan Politics: राजे ने क्यों कहा कि समय समय पर लोग बदलते रहते हैं, कही निशाने पर तो नहीं....
- byShiv
- 27 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने काम और अपने तरीको को लेकर हमेशा सर्खियों में रहती है। उन्होंने हाल ही में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के गढ़ में बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम ने खरनाल में वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर स्वागत सभा को संबोधित करते हुए खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा की तारीफ की है।
वसुंधरा राजे ने इस दौरान कहा कि 20 साल पहले जब वह यहां पर आईं और उसके बाद आज यहां आना हुआ है। उस समय 10 में से 10 सीट हमारी थीं। आने वाले समय में आपको यही करना है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने इस दौरान ये भी कहा कि समय-समय पर लोग बदलते रहते हैं और जनता सही निर्णय लेना जानती है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे ने इस दौरान यहां पर मंदिर निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है।
pc-ndtv.com