Rajasthan: गृहमंत्री शाह के राजस्थान दौरे को लेकर तैयारियां तेज, केंद्रीय मंत्री यादव ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर के दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शाह के दौरे को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक ली। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
यादव ने इस दौरान कहा कि अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहकर विजय नगर मैदान में सभा करेंगे तथा इस दौरान 3 लाख लीटर क्षमता के सरस डेयरी प्लांट के शिलान्यास व राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 38 सीएचएस भवन सहित लगभग 700 करोड़ रुपए एवं कोटपूतली-बहरोड व खैरथल-तिजारा सहित 1100 करोड़ रुपए तथा राजस्थान के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने निर्देश दिए कि सभा स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एवं आमजन की मौजूदगी रहेगी इसको दृष्टिगत रखते हुए यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे ।
pc- aaj tak






