Rajasthan: प्रदेश को आज प्रधानमंत्री मोदी देंगे कई बड़ी सौगातें,पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2, जोधपुर टर्मिनल हैं शामिल
- byShiv
- 04 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान को कई बड़ी सौगातें देने वाले है। आज प्रदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री बाढ़मेर के पचपदरा में रिफइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर को मेट्रो फेज-2 की सौगात देने जा रहे हैं। इसके बनने से लोगों का सफर और भी आसान हो जाएगा।
पहुंचेंगे इतने बजे
पीएम मोदी आज सुबह 10.45 बजे जोधपुर पहुंचेंगे, जहां वह जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे बालोतरा में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जयपुर मेट्रो फेज-2 का होगा शिलान्यास
प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके तहत 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित होगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे। यह प्रह्लादपुरा से टोड़ी मोड़ तक सीतापुरा, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा। राजस्थान आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को भी एक बड़ी सौगात देंगे, इस दौरान पीएम राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में हाल ही में भर्ती हुए लगभग 54,000 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
pc- ndtv






