Rajasthan: प्रियंका गांधी संभाल सकती लोकसभा चुनावों में प्रदेश की कमान, उम्मीदवार कर रहे सबसे ज्यादा डिमांड

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी हैं और इसके साथ ही पार्टियों के स्टार प्रचारकों की भी। ऐसे में राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिए है। ऐसे में कांग्रेस भी प्रचार प्रसार के लिए राजस्थान में अपने स्टार प्रचारकों को उतारने जा रही है। खबरों की माने तो प्रियंका गांधी की डिमांड राजस्थान में ज्यादा है। 

खबरों की माने तो राजस्थान में इस बार लोकसभा चुनाव की कमान प्रियंका गांधी के पास रह सकती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में सबसे ज्यादा दौरे प्रियंका गांधी के ही होंगे। वैसे तो जनसभा राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी भी करेंगे। लेकिन प्रियंका की सभाओं को लेकर ज्यादा उम्मीदवार डिमांड कर रहे हैं। 

वहीं लोकसभा चुनाव में इस बार पार्टी अपना घोषणा पत्र जयपुर में जारी करेगी। अक्सर कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र दिल्ली में ही मीडिया के समक्ष जारी करती आई है। इस बार जनसभा में जनघोषणा पत्र जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जनता के बीच तैयार घोषणा पत्र को जनता के बीच ही जारी करने के चलते जयपुर के दिल्ली के नजदीक होने की वजह से रैली के लिए चुना गया है।

pc- tv9