Rajasthan:राहुल गांधी और खरगे आएंगे राजस्थान के दौरे पर, हो चुका हैं तारीख का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का राजस्थान दौरा होने जा रहा हैं। कांग्रेस की राजस्थान इकाई की ओर से बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में अमेरिका के साथ केन्द्र सरकार द्वारा किए गए व्यापार समझौते के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बताया कि कांग्रेस इस समझौते का पुरजोर विरोध करते हुए राज्यभर में आंदोलन चलाएगी। आंदोलन की शुरुआत किसान सम्मेलन से होगी, जिसका आयोजन नौ मार्च को श्रीगंगानगर में प्रस्तावित है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, सहप्रभारी चिरंजीव राव, रुतविक मकवाना, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, पार्टी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

pc- ndtv