Rajasthan: राहुल गांधी ने खुले में सबके सामने की डोटासरा और जूली की तारीफ, क्या प्रदेश में बदलेंगे अबकी बार....

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहलु गांधी अजमेर दौरे पर रहे, यहां उन्होंने पुष्कर शिविर में पार्टी नेताओं से बात की। अब राहुल गांधी के दौरे के बाद कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सुगबुगाहट इस वजह से भी तेज हैं क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली की तारीफ की। इसे पूरे देश के लिए मॉडल भी बताया।

कांग्रेस लंबे समय से कई राज्यों में संगठन और विधायक दल के बीच तालमेल की चुनौती से जूझती रही है। ऐसे समय में राजस्थान से आई तस्वीर राहत भरी है। राहुल गांधी ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि डोटासरा-जूली  मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच गुटबाजी भी चुनौती बनी थी। साल 2023 के चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में नई कवायद शुरू हुई। संगठन और विपक्ष की भूमिका को अलग-अलग शक्ति केंद्र बनाने की बजाय एक साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीसीसी चीफ डोटासरा ने संगठन को सक्रिय करने, आंदोलनों का नेतृत्व करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में जुटे रहे। जूली ने विधानसभा के भीतर आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाई और सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का काम किया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की स्पष्ट लक्ष्मण रेखा तय की। कभी एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की।

pc- ndtv