Rajasthan: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को पहुंचेंगी राजस्थान, बांसवाड़ा में हो सकती हैं सभा....

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक बार फिर से राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। बता दें की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देश के कई हिस्सों में न्याय यात्रा निकाल रहे है। अब यह न्याय यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। 6 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजस्थान के वागड़ बांसवाड़ा में पहुंचेगी।

जहां प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें की इससे पहले 2 मार्च को यात्रा राजस्थान के धौलपुर में थी और वहां से सीधी एमपी में प्रवेश कर गई थी। अब यह यात्रा 6 मार्च को वागड़ बांसवाड़ा में पहुंचेगी। 

बता दें की अभी वागड़ से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। इसका कारण यह हैं की यहां से कंाग्रेस के विधायक और गहलोत के खास माने जाने वाले नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें अब भाजपा ने लोकसभा चुनावों का टिकट भी दे दिया है।

pc- nishpakshpratidin.com