Rajasthan: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर, जाने कब से शुरू होगी स्कूले

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड से जुड़े स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर ने नया शैक्षणिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही समर वेकेशन का ऐलान भी कर दिया। जारी सूचना के मुताबिक राजस्थान बोर्ड ने 1 अप्रैल से स्कूल खुलने के बाद 15 मई तक पढ़ाई की घोषणा की हैं। फिर 16 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।

ट्वीट में कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड 1 अप्रैल से स्कूल खुलने के बाद 15 मई तक होगी पढ़ाई, 16 मई से 20 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से होगा शुरू।

बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित थी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित है। वहीं अब परीक्षा समाप्ति की ओर है। वहीं राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं की परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच निर्धारित है। कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू है। जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 5 मार्च के बीच शुरू है। 

pc- telegraphindia.com