Rajasthan: कल विधानसभा में पेश होगा राजस्थान का बजट, वित्त मंत्री दिया कुमारी सदन के पटल पर रखेंगी बजट भाषण
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रदेश का बजट आने वाला है। इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। बता दें कि यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार का बहुप्रतीक्षित वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट होगा। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी सुबह 11 बजे सदन के पटल पर बजट भाषण रखेंगी। मंगलवार को डिप्टी सीएम ने बजट की फाइलों को अंतिम रूप दे दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की बारीकियों को अंतिम रूप देते हुए उसे लॉक कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पल के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ राजस्थान के वित्त विभाग की पूरी कोर टीम मौजूद रही।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम और निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा ने बजट के वित्तीय प्रावधानों और प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा की।
pc- ndtv raj






