Rajasthan: बीएलओ की मौतों के मामले में राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत पर साधा निशना, कहा-लाकर दे प्रमाण
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। इस समय देश के लगभग 12 राज्यों में एसआईआर प्रोग्राम चल रहा हैं। इन राज्यों में राजस्थान भी शामिल है। ऐसे में आपने भी सुना होगा की एसआईआर का काम करते करते कई बीएलओ की मौत हो गई। वहीं इस मामले पर हाल ही में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा था कि बीएलओ पर असहनीय दवाब दिया जा रहा है। राजस्थान में तीन साल बाद चुनाव है तो फिर इतना दबाव बनाकर क्यों एसआईआर कराया जा रहा है।
बयान पर छिड़ गई जंग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत के इस बयान के बाद सियासी जंग छिड़ गई है। बीजेपी के नेता लगातार अशोक गहलोत पर तीखा पलटवार कर रहे हैं। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, इसके साथ ही उन्होंने 25 बीएलओ की मौत का प्रमाण मांगा है।
क्या कह रहे राठौड़
मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि गहलोत का एसआईआर में 25 से अधिक बीएलओ की मौत का दावा तथ्यों से रहित है, उन्होंने कहा कि यदि गहलोत के पास इसका कोई प्रमाण या सूची है, तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए, राठौड़ ने स्पष्ट किया कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।
pc- patrika news






