Rajasthan: पंचायत चुनावों की आरक्षण लॉटरी टली, नई तारीखों का हुआ ऐलान
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनावों में पंच और सरपंच बनने की तैयारी कर रहे हैं लोगों को एक बार फिर से झटका लगा है। जी हां राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के बीच आरक्षण लॉटरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला स्तर और उपखंड स्तर पर होने वाली आरक्षण लॉटरी की तारीख तय कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 को, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण लॉटरी 18 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी।
आरक्षण लॉटरी की नई तारीख
विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर नई तारीख निर्धारित की गई है।
विभागीय आदेश में कहा गया है कि हाईकोर्ट के 20 जुलाई 2026 के आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूरी कराने का संकल्प लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
दूसरे चरण में पंचायत चुनाव
हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए प्रतिवेदन में नगरीय निकायों के चुनाव प्रथम चरण में और इसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव द्वितीय चरण में कराए जाने की जानकारी दी गई है।
pc- danik bhaskar






