Rajasthan RTE Admission 2026: आरटीई के तहत राजस्थान के स्कूलों में प्रवेश के लिए 20 फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। आप भी अगर अपने बच्चों का प्रावइेट स्कूलों में दाखिला चाहते हैं लेकिन आपके पास फिस भरने का पैसा नहीं हैं तो भी आप अपने बच्चों को पढ़ा सकते है। आप शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दुर्बल वर्ग एवं असुविधाजनक वर्ग के लिए गैर सरकारी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।
आरटीई के तहत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर प्री प्राइमरी (पीपी3, 4, 5) और कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से स्टार्ट हो जाएगी। अविभावक अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने के लिए ऑफिशियल पोर्टल www.rajpsp.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 निर्धारित है।
अविभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन करते समय 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एडमिशन के लिए आपको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क या अन्य फीस जमा नहीं करनी है। पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन और विद्यालयों का चयन किया जा सकता है। आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश लॉटरी के माध्यम से दिया जायेगा। लॉटरी के माध्यम से लिस्ट 6 मार्च को जारी होगी।
pc- subkuz.com






