Rajasthan: रिफाइनरी को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने, गहलोत के बयान पर जोगाराम पटेल ने किया पलटवार
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पचपदरा रिफाइनरी में आग की घटना के बाद से पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गया हैं। इस मामले में राजनीति भी गरमा रही है। रिफाइनरी को लेकर पहले ही विपक्ष सरकार से सवाल कर रही है, वहीं सीएम भजनलाल के रिफाइनरी में राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत भागीदारी मोदी जी ने करवाई वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने इसे झूठ बताते हुए कहा कि साल 2013 में शिलान्यास के समय ही राज्य सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और इसी शर्त पर एचपीसीएल ने रिफाइनरी बनाने का काम शुरू किया। अब गहलोत के इस बयान पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार किया है।
खबरों की माने तो जोगाराम पटेल ने एक्स पर कहा, गहलोत जी, मैं आपको स्पष्ट रूप से बताना चाहूंगा कि प्रदेश की जनता यह भली-भांति जानती है कि आपकी सरकार और आप स्वयं केवल कागजी घोषणाएं करते रहे। आपके पास न तो योजनाओं के क्रियान्वयन की ठोस रणनीति थी और न ही उनके लिए दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था का कोई स्पष्ट रोडमैप। इसका एक प्रमुख उदाहरण रिफाइनरी परियोजना है। वर्षों तक इसे केवल कल्पनाओं और घोषणाओं तक सीमित रखा गया, जबकि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस परियोजना को वास्तविक धरातल पर लाने की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए गए।
pc- bhasakr





