Rajasthan: प्रदेश के भाजपा नेता के बेटे ने हीं कर डाली अपने पिता की शिकायत पीएम मोदी से, कहा-आप समझाएं एक बार...
- byShiv
- 30 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखते हुए अपने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से देशवासियों के लिए एक विस्तृत और संजीदा पोस्ट शेयर किया था। पीएम ने लोगों से सावधानी बरतने, खुद को हाइड्रेटेड रखने और दोपहर की तेज धूप में बुजुर्गों व प्रियजनों को बाहर न निकलने की सलाह देते हुए आग्रह किया था।
कर डाला री-ट्वीट
इसी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के बेटे महीप पूनिया ने प्रधानमंत्री से अपने पिता की शिकायत कर दी। महीप पूनिया ने लिखा, सर मेरे पिता आपकी बात नहीं मान रहे और हरियाणा संगठन की बैठक ले रहे हैं, आप कहिए एक बार। महीप पूनिया का यह घरेलू और मजाकिया अंदाज में किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
कौन हैं बीजेपी नेता डॉ. सतीश पूनिया?
डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। छात्र राजनीति से ही संघ और भाजपा संगठन में सक्रिय रहे पूनिया ने अपना पहला चुनाव साल 2000 में सादुलपुर से लड़ा, लेकिन वे हार गए। साल 2018 में उन्होंने आमेर विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की और वे राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। हालांकि, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आमेर सीट से हार का सामना करना पड़ा।
pc- indianexpress.com






