Rajasthan: प्रदेश सरकार ने बढ़ाया ओबीसी आयोग का कार्यकाल, डोटासरा ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से ओबीसी आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने जाने पर सवाल खड़ा किया है। इस संबंध में डोटासरा ने एक्स क माध्यम से प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने इस संबंध में देर रात एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है। सवाल ये है कि जब निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए ओबीसी को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जा चुका है एवं आयोग का मूल उद्देश्य भी पूरा हो चुका है, तो फिर कार्यकाल बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी?

डोटासरा ने कहा कि आखिर इस फैसले के पीछे सरकार की मंशा क्या है? क्या भाजपा सरकार ओबीसी समाज की जातियों को आपस में बांटने और दुर्भावना पैदा करने की कोई नई साजिश रच रही है? सरकार को राजस्थान के ओबीसी समाज के सामने इस विस्तार का स्पष्ट कारण और उद्देश्य बताना चाहिए।
pc- india today,danik bhaskar,abp news






