Rajasthan: पीएम मोदी के जन्मदिन से यह अभियान शुरू करने जा रही भजनलाल सरकार, मिलेगा आमजन को....

इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर राजस्थान में एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसका मकसद सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा। अभियान प्रदेश स्तर से लेकर बूथ और ब्लॉक स्तर तक चलेगा। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री, जनप्रतिनिधि और संगठन के विभिन्न मोर्चों की भी भागीदारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 साल देश की सेवा, सुशासन और जनकल्याण को दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान से विशेष लगाव रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने राजस्थान के लिए नर्मदा के पानी को लेकर महत्वपूर्ण पहल की थी।

pc- channel4newsindia.com. newsonair.gov.in, abp news