Rajasthan: भजनलाल सरकार आज से शुरू करने जा रही यह अभियान, मुख्यमंत्री करेंगे आज...
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार आज से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में आज से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’की शुरुआत होने जा रही है। गंगा दशमी के शुभ अवसर पर प्रारंभ होने वाला यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज टोंक में बीसलपुर बांध पर जल पूजन और शिव मंदिर में अभिषेक के साथ अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री ईसरदा, बांध बरेठा और गालवा बांध का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।
होगी शुरूआत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेशभर में कुओं, बावड़ियों, तालाबों, नहरों एवं अन्य जल स्रोतों के पूजन के साथ जिला स्तरीय अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान जिले से लेकर ग्राम स्तर तक जल स्रोतों पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, दीप प्रज्ज्वलन और जन-जागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नदी, बांधों, सरोवर एवं नहरों पर पूजन किया जाएगा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जल संसाधन विभाग द्वारा जल उपयोगिता संगम और किसानों के सहयोग से नहरों एवं खालों की साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही, नदी, बांधों, सरोवर एवं नहरों पर पूजन किया जाएगा। वहीं, नए जल संरक्षण कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
pc- firstindianews.com






