Rajasthan: सचिन पायलट पर केंद्रीय नेतृत्व ने जताया भरोसा, दी अब ये नई जिम्मेदारी
- byShiv
- 08 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट पर केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया हैं और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दोबारा राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां के मद्देनजर बुधवार को पांच चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
मिली ये जिम्मेदारी
इन नियुक्तियों को संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के रूप में देखा जा रहा है। पायलट को केरल के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
पायलट के साथ ही पार्टी ने असम जैसे अहम राज्य के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। इनके साथ बंधु तिर्की को भी असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पहला मौका नहीं है, जब सचिन पायलट पर आलाकमान ने भरोसा किया है। दो साल पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया था।
pc- aaj tak





