Rajasthan: सुहागरात पर दूल्हा करता रहा दुल्हन का इंतजार, लेकिन वो तो चाचा के साथ लगी पड़ी इस काम में, दूल्हे ने देखा तो.....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके के भादरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा ही सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां दूल्हा शादी करके लौटा और उसके दो ही दिन बाद दुल्हन दूल्हे को गच्चा देकर फरार हो गई और दूल्हा देखता हर रह गया। अब पीड़ित युवक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ शादी के नाम पर 2 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इसके अलावा थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शादी के महज 2 दिन बाद ही दुल्हन घर से लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हनुमानगढ़ के रासलाना गांव के रहने वाले अशोक ने बताया कि मेरे छोटे भाई की शादी को लेकर हम रिश्ता ढूंढ रहे थे। तभी मेरे एक रिश्तेदार सत्यनारायण ने बताया कि एक महिला है, जिसका नाम राधे है। वो कुंवारे लड़कों के लिए लड़की ढूंढने में मदद करती है। हम राजी हो गए। इसके लिए उन्होंने रमन नाम की लड़की से विवाह करने को लेकर 2 लाख रुपए का खर्च बताया। राधे ने कहा कि लड़की अपने चाचा के पास रहती है। इसके बाद रिश्ता तय हो गया और 20 जुलाई को ही गोद भराई की रस्म हुई। जिसमें दुल्हन के के रिश्तेदार भी थे। उस वक्त उन्होंने 50 हजार रुपए नगद लिए और फिर 22 जुलाई को टीके की रस्म करवाने के नाम पर 50 हजार रुपए और ले लिए। 5 अगस्त को शादी हुई। उस वक्त भी रमन के घरवालों ने 1 लाख रुपए लिए।

चाचा संग फरार हो गई दुल्हन
इसके बाद शादी के 2 दिन तक रमन अपने पति संजय के साथ रही। लेकिन 8 अगस्त को लाखों रुपए के सोने के आभूषण और 50 हजार रुपए की नगदी लेकर अपने चाचा सोनू सहित अन्य लोगों के साथ फरार हो गई। संजय और उसके परिवार ने दुल्हन की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। हालांकि, जब पीड़ित परिवार वालों ने लड़की वालों के यहां कॉल किया तो फोन पर जवाब मिला कि अब कोई दुल्हन नहीं मिलेगी।

pc- aaj tak