Rajasthan: प्रदेश के इन तीन कांग्रेस नेताओं को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे अब इन राज्यों में काम....

इंटरनेट डेस्क। देश के दो राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और ये दो राज्य हैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई राज्यों में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कई राज्यों में सचिव और संयुक्त सचिव को नियुक्त किया है। इसमें राजस्थान के तीन नेताओं को भी अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रदेश में सचिव और संयुक्त सचिव के रूप में तीन अलग-अलग राज्यों के नेताओं को भी नियुक्त किया गया है। 

राजस्थान के इन नेताओं को मिला मौका
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इनके नाम जान लेते है। 
दिव्या मदेरणा को जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी मिली है। वो जोधपुर के ओसियां की पूर्व विधायक रह चुकी है। 
धीरज गुर्जर को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिजी है। धीरज जहाजपुर के पूर्व विधायक रह चुके है।
दानिश अबरार को दिल्ली की जिम्मेदारी मिली है और वो सवाई माधोपुर के पूर्व विधायक रह चुके है।

राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश सचिव
चिरंजीव राव (विधायक, हरियाणा) - हरियाणा के विधायक चिरंजीव राव को राजस्थान का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ ही रुत्विक मकवाना (गुजरात) - रुत्विक गुजरात कांग्रेस के नेता है और पार्टी ने उन्हें राजस्थान में काम करने का मौका दिया है। पूनम पासवान (बिहार) बिहार की कांग्रेस नेता है और ये भी राजस्थान में काम करेगी। बता दें की राजस्थान के तीन नेताओं को जहा की जिम्मेदारी मिली हैै वहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होंगे।

pc- wikipedia.org,zee news,x.com,ndtv raj, sundayguardianlive.com