Rajasthan: राज्य सरकार ने प्रदेश में 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को दी मंजूरी, अकेले जयपुर जिले में बनी सात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव होने से पहले राजस्थान सरकार ने बड़ा निर्णय लिया हैं और इस निर्णय का फायदा आम लोगों को भी होगा। जी हां नगर निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने प्रदेश में 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी दे दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्वायत शासन विभाग की ओर से जारी आदेश में इन नई नगर पालिकाओं के गठन को मंजूरी दी गई है। यह घोषणा बजट घोषणाओं के तहत की गई है। नई नगरपालिकाओं के सुचारू संचालन के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने 684 नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है। 

खबरों की माने तो इस फैसले के बाद राज्य में नगर निकायों की कुल संख्या 309 से बढ़कर 385 हो जाएगी, जयपुर और झुंझुनूं जिलों में सबसे ज्यादा 7-7 नगरपालिकाओं का गठन हुआ है। जयपुर में वाटिका, जमवारामगढ़, फागी, दूदू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा नगर पालिकाओं का गठन हुआ है। 

pc- firstindianews.com