Rajasthan: आज राजस्थान में होगा बड़ा फेरबदल, भाजपा के कई बड़े नेता छोड़ेंगे पार्टी, थामेंगे कांग्रेस का हाथ

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के पहले से राजस्थान में नेताओं के दल बदल का खेल चल रहा हैं और ये खेल अब चुनावों के नजदीक आ जाने के बाद भी जारी है। ऐसे में ज्यादातर नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा ने शामिल हो रहे है। लेकिन आज राजस्थान में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा हैं। माना जा रहा हैं की भाजपा के एक बड़े नेता आज कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आज दोपहर में राजधानी जयपुर में वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले प्रह्लाद गुंजल कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। इस संबंध में कांग्रेस की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें गुरुवार दोपहर 12.30 बजे ज्वाइनिंग का समय निर्धारित किया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुंजल की कांग्रेस में एंट्री के लिए इंदिरा गांधी भवन में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा खुद उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस दौरान बीजेपी के कई अन्य नेता भी कांग्रेस में गुंजल के साथ शामिल होंगे।

pc- patrika