Rajasthan: पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए राजस्थान के इन भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, तारीखें का ऐलान हो चुका हैं। सियासत के गलियारों में हलचल तेज हो गई है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सबसे भरोसेमंद राजस्थान टीम को मैदान में उतार दिया है।
बीजेपी हाईकमान ने राजस्थान के कई अनुभवी और कद्दावर नेताओं को बंगाल की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर इलेक्शन मैनेजमेंट की कमान सौंपी है। बीजेपी के इस मिशन बंगाल में सबसे बड़ा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता कैलाश चौधरी का है। उनके साथ ही आक्रामक तेवरों वाले विधायक जितेंद्र गोठवाल, अतुल भंसाली और लादू लाल तेली जैसे धुरंधरों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
पश्चिम बंगाल की दर्जनों ऐसी सीटें हैं जहां प्रवासी राजस्थानी निर्णायक भूमिका में हैं। इन वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी ने राजस्थान के नेताओं को ब्रिज के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनाई हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी जल्द ही बंगाल के तूफानी दौरे पर जाएंगे और प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
pc- statemirror.com





