Rajasthan: चांदी के गहनों के लिए बृर्जग महिला को खटिया सहित उठा ले गए चोर, मिली इस हाल में
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां चोरों ने चांदी के गहनों के लिए एक बुजुर्ग महिला को उसकी खटिया के साथ ही किडनैप कर लिया। यह घटना अरवाड़ इलाके के कोठिया गांव में हुई। इसके बाद पूर्व सरपंच ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की।
पुलिस क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात पूर्व सरपंच नाथी देवी माली के घर पर हुई। इस दौरान घर में चोरी करने से पहले चोरों ने पूर्व सरपंच और उनके परिवार के सदस्यों को उनके कमरों में ही बंद कर दिया था। जैसे ही चोरों ने बाहर वाले कमरे में उनकी सास को देखा तो पाया की 90 साल की बुजुर्ग महिला ने 1.5 किलो चांदी के गहने पहने हुए थे। लालच में आकर चोरों ने पूर्व सरपंच की सास को बिस्तर समेत किडनैप कर लिया।
बच गए गहने
पुलिस ने आगे बताया कि घरवालों से पूछताछ में पता चला कि घटना के समय नाथी देवी की सास छोटी देवी बरामदे में बिस्तर पर सो रही थीं। चोरों ने उनके चांदी के गहने देखकर उनका मुंह बंद कर दिया और उन्हें बिस्तर समेत पास के खेत में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए ताकि गहने लूटकर आसानी से भाग सकें। इसी दौरान घर के दूसरे लोग जाग गए और देखा कि उनके कमरे बाहर से बंद हैं तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद गांव वाले पहुंचे और कमरे के ताले तोड़े। इसके बाद जब उन्होंने बरामदे में अपनी सास छोटी देवी को ढूंढा तो छोटी देवी और वहां पड़ा उनका बिस्तर गायब था। थोड़ी देर बाद, बुज़ुर्ग महिला खेत में बेबस मिली, जबकि चोर पहले ही भाग चुके थे, और उनके गहने भी बच गए। परिवार और गांव वालों ने कयास लगाया कि तुरंत कार्रवाई की वजह से चोर चांदी के गहने नहीं ले जा सके।
pc- hindustan






