Rajasthan: पंचायत चुनाव का तीसरा चरण, आज 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में हो रहे उपसरपंच के चुनाव
- byShiv
- 06 Nov, 2026
इंरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। देर रात सभी ग्राम पंचायतों से जीते हुए उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। अब आज तीसरे चरण की प्रक्रिया के तहत 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव कराया जा रहा है।
सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस चुनाव में आम मतदाता सीधे मतदान नहीं करते, बल्कि ग्राम पंचायत के निर्वाचित वार्ड पंच मिलकर अपने बीच से उपसरपंच का चयन करते हैं। यानी जिस तरह सरपंच का चुनाव मतदाता करते हैं, उसी तरह उपसरपंच चुनने का अधिकार ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों यानी वार्ड पंचों के पास होता है।
उपसरपंच का चुनाव ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया जाता है। इसके लिए निर्वाचित वार्ड पंचों की बैठक बुलाई जाती है। बैठक में उपसरपंच पद के लिए नामांकन और चुनाव की प्रक्रिया पूरी होती है। वार्ड पंच मतदान के जरिए अपने बीच से उपसरपंच चुनते हैं। इस तरह उपसरपंच ग्राम पंचायत के कामकाज में सरपंच का सहयोग करने वाली अहम कड़ी होता है।
pc- danik bhaskar






