Rajasthan: भाजपा के गढ़ चूरू सीट पर कांग्रेस इस बार देगी कड़ी टक्कर, ये है कारण

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। हालांकि इस बार भाजपा के लिए राजस्थान में ये लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। कई सीटों पर भाजपा को कांग्रेस से चुनौती मिलने की उम्मीद है। 

इन सीटों में चूरू लोकसभा सीट भी एक है। अभी तक ये भाजपा का गढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर 1999 से जीत दर्ज करती आ रही है। इस बाद सियासत पूरी उलट हो चुकी है।  चूरू सीट से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर कस्वां परिवार का दबदबा है। 

इसी कारण यहां से भाजपा लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। इस सीट पर 1999 से 2009 तक राम सिंह कस्वां और 2014 और 2019 में राहुल कस्वां ने जीत दर्ज की है। इस बाद इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने पैरालंपिक खिलाड़ी दवेंद्र झाझडिय़ा को टिकट दिया है। उन्हें अब राहुल कस्वां की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। 

PC: mid-day