Rajasthan: आज एक बार फिर से भाजपा का दामन थाम सकता है ये दिग्गज नेता

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि चित्तौडग़ढ़ के निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। खबरों के अनुसार, चन्द्रभान सिंह आक्या आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

लोकसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने चित्तौडग़ढ़ विधानसभा सीट से चन्द्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनके स्थान पर नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया था। इससे नाराज होकर चन्द्रभान सिंह आक्या ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। आक्या ने फिर चुनाव में राजवी को चुनाव में हराया था। 

चन्द्रभान सिंह आक्या ने चित्तौडग़ढ़ से टिकट करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पर टिकट कटवाने का आरोप लगाया था।  गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रेल को दूसरे चरण का 26 अप्रेल को होगा।

PC: flipkart