Rajasthan: टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी की आवाज दबाने की हो रही कोशिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा लोकसभा में अब राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे  की एक किताब को लेकर लेकर राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में कल हंगामा हुआ था।

क्या बोले टीकाराम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को एक्स के माध्यम से कहा कि लोकसभा में आज जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। पहले मोदी सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक के प्रकाशन को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाया और अब जब उस पुस्तक के अंश सामने आ रहे हैं जो इनके तथाकथित राष्ट्रवाद की सच्चाई उजागर करते हैं तो सरकार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने पर उतर आई है।

खबरों की माने तो जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि ये झूठे राष्ट्रवादी अपनी अक्षमता और विफलताओं की सच्चाई सामने आने से इतने भयभीत हैं कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोकने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को तैनात कर दिया। 

pc- tv9