Rajasthan: टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, चुनावों में गड़बड़ी का लगाया आरोप
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने बीजेपी पर चुनाव में गड़बड़ी करने, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने और धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजे आने पर बीजेपी को अपनी स्थिति का अंदाजा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था और उसका वोट प्रतिशत गिरा था।
टीका राम जूली ने कहा, इस चुनाव के जब नतीजे आएंगे, तब बीजेपी को उसका आईना साफ नजर आ जाएगा। नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ये चाहे कुछ भी कहें, चेयरमैन भले ही इन्होंने ज्यादा बना लिए हों, लेकिन वोट प्रतिशत में बीजेपी का ग्राफ गिरा था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने परिसीमन और मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, परिसीमन में बेईमानी हुई थी, कई तरह की गड़बड़ियां थीं। वही सब अब इन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया है। लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस का बढ़ेगा और बीजेपी का घटेगा, यह तय है।
pc- etv bharat






