Rajasthan News
Rajasthan: रात में फिर से चली ट्रांसफर ट्रेन, 183 आरएएस अधिकारियों के किए गए तबादले, साथ में दिया ये आदेश भी
- byShiv
- 24 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। भजनलाल सरकार इस समय राजस्थान में अधिकारियों के ट्रांसफर पर काम कर रही है। रविवार को जंहा 22 आईएएस अधिकारी और 58 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। वहीं दूसरे दिन सोमवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्मिक विभाग की ओर से ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें 183 आरएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपनी नई जगह काम संभाले।
राजस्थान में काफी समय से अधिकारियों के ट्रांसफर की खबर सामने आ रही थी। वहीं कई विभागों में ट्रांसफर का इंतजार भी किया जा रहा था। अब इसे लेकर भजनलाल सरकार की ओर से एक के बाद एक आदेश जारी किये जा रहे हैं।
pc- zee news