Rajasthan: यूडीएच मंत्री खर्रा के बेटे ने पंचायत समिति चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन, जाने क्या बताई वजह
- byShiv
- 15 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं और अभी नामांकन का दौर भी जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर हैं जो सबकों चौंकाने वाली हैं और वो ये की राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गासिंह ने पंचायत समिति चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा है।
मंत्री के बेटे के निर्दलीय नामांकन दाखिल करने की खबर सामने आने के बाद इलाके की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है। नामांकन भरने के बाद दुर्गासिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से कार्यकर्ताओं में पार्टी को लेकर नाराजगी चल रही थी, कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ें, इसी इच्छा के चलते उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
खबरों की माने तो दुर्गासिंह ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से अपना नामांकन दाखिल किया है, वह प्रदेश सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे हैं, ऐसे में उनके निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की खबर को स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
pc- zee news





