Rajasthan: केंद्रीय मंत्री अठावले जयपुर के दौरे पर, गहलोत के बयान पर बोले, मैं बीजेपी के साथ हूं, मुझे कोई परेशानी नहीं
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले आज जयपुर दौरे पर हैं। उन्होंने जयपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस मीटिंग में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान अठावले ने अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार भी किया और कहां कि मैं बीजेपी के साथ हूं, मुझे कोई परेशानी नहीं है।
खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार मांग कर रहे थे कि ओबीसी को जातिवार जनगणना करो। उनकी सरकार इतने साल रही, तब जनगणना क्यों नहीं की? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवार जनगणना करने का निर्णय लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एक साथ इंडिया गठबंधन में आने के बयान पर अठावले ने कहा कि मोदीजी की छाया में हम लोग हैं। एनडीए में बहुत पार्टियां हैं, इसमें दक्षिण से कई दल शामिल हैं।
दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा था कि कांग्रेस से अलग होकर बनी सभी क्षेत्रीय पार्टियों को वापस कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। गहलोत ने राउत के सुझाव का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र इस समय बहुत बड़े खतरे में है।
pc- wikipedia.org, frontline.thehindu.com




