Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कर डाली ये...

इंटरेनट डेस्क। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एनएसयूआई की जोधपुर इकाई की निंदा की है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी को बाधित करने के मामले को शर्मनाक बताया। इस मामले में बोलते हुए शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी और अशोक गहलोत इस प्रकार की घटनाओं पर स्पष्ट रुख अपनाएं, ताकि पता चले कि उनकी सहमति है या नहीं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह कृत्य केवल एक कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास नहीं है। बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, बलिदान की परंपरा और उन पूज्य माताओं के जौहर की स्मृतियों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपने इस विचार पर मोहर लगाई है, इनके लिए संस्कृति का अर्थ और आदर्श इसकी महान विरासत में नहीं है, बल्कि एक परिवार की भक्ति में ही है।

pc- aaj tak