Rajasthan: कांग्रेस की छात्र विंग NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे विनोद जाखड़, केसी वेणुगोपाल ने आदेश किए जारी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए विनोद जाखड़ के नाम का ऐलान हो गया है। बता दें कि इस पद के लिए निर्मल चौधरी का भी नाम चल रहा था। हालांकि विनोद जाखड़ को इस पद के लिए चुना गया हैं।  ऐसा पहली बार है जब राजस्थान से किसी नेता को एनएसयूआई की जिम्मेदारी मिली है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विनोद जाखड़ अब छात्र संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व संभालेंगे। कुछ महीनों पहले राजस्थान विश्विद्यालय में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यकम के खिलाफ़ जाखड़ ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था।

साल 2018 में राजस्थान विश्विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में विनोद जाखड़ को एनएसयूआई ने उम्मीदवार नहीं बनाया तो उन्होंने बगावत कर चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। विनोद जाखड़ दलित वर्ग से पहले छात्र नेता थे, जिन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव जीता। करीब 8 सालों के बाद अब जाखड़ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।

PC- NAVBHARAT