Rajasthan: पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान गुरूवार को, आज रवाना हुए मतदान दल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग शुरू होने जा रही है। इसके लिए 1 दिन का समय बचा है। जयपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के तहत प्रथम चरण के मतदान की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 अक्टूबर को जिले की 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे।

मतदान प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के निर्देशन में भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दलों को चुनावी सामग्री के साथ रवाना किया गया।

खबरों की माने तो मतदान दलों की रवानगी से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, मतदान दलों को ईवीएम, आवश्यक चुनाव सामग्री और सुरक्षा प्रबंधों के साथ निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को 5 दिन और 4 रात अपने निर्धारित क्षेत्रों में ही तैनात रहना होगा।

pc- danik bhaskar