Rajasthan Weather: नए साल से राजस्थान में तापमान में आएगी और भी ज्यादा गिरावट, 1 जनवरी से ऐसा रहेगा मौसम का हाल

pc: rajasthan ndtv 

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जारी है और भयंकर सर्दी का प्रकोप है। सोमवार सुबह घना कोहरा रहा जिसके कारण राजधानी में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को गाड़ी चलाने में भी काफी समस्याएं आई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह स्थिति फिलहाल बनी रहेगी.

15 जिलों में छाया घना कोहरा
बीते 24 घंटे यानी सोमवार के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। वहीं पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर शीतलहर  दर्ज की गई। IMD के अनुसार, सोमवार सुबह जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, , बाड़मेर,श्रीगंगानगर,  कोटा, अजमेर, अलवर, दौसा, झुंझुनूं, भरतपुर,  सवाई माधोपुर, सीकर में कोहरा दर्ज किया गया।


10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राज्य में सबसे कम तापमान सिरोही में 5.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 5.3 डिग्री, डबोक (उदयपुर) में 5.6 डिग्री, जोधपुर में 5.5 डिग्री, जयपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस और कई अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

31 दिसंबर को भी रहेगा कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र  केअनुसार मंगलवार यानी  31 दिसंबर को भी कोहरा रहेगा। लेकिन नए साल की शुरुआत में  तापमान में और गिरावट आने की  संभावना है। इससे सर्दी के साथ गलन का अहसास होगा।

जनवरी 2025 में सर्दी अधिक सताएगी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जनवरी 2025 में आने वाले अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। कई इलाकों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।